Is dil ki halat kya kahiye Hindi Lyrics

Is dil ki halat kya kahiye Hindi lyrics detail



Is dil ki halat kya kahiye hindi lyrics


इस दिल की हालत क्या कहिये
जो शाद भी है नाशाद भी है
इस दिल की हालत क्या कहिये
जो शाद भी है नाशाद भी है

कुछ खो भी दिया कुच पा भी लिया
कुछ खो भी दिया कुच पा भी लिया
इक राग खुशी ने गा भी लिया
और होँठों पे फ़रियाद भी है
दिल शाद भी है नाशाद भी है

इस दिल की हालत क्या कहिये
जो शाद भी है नाशाद भी है

बुझते हैं चिराग़
बुझते हैं चिराग़ उठता है धुआँ
सीने में बसा है ग़म का जहाँ
आबाद भी है बरबाद भी है
दिल शाद भी है नाशाद भी है

इस दिल की हालत क्या कहिये
जो शाद भी है नाशाद भी है

चाहत का ज़माना देखा था आ आ आ....
चाहत का ज़माना देखा था
इक ख़्वाब सुहाना देखा था
कुछ भूल गये कुछ याद भी है
दिल शाद भी है नाशाद भी है

इस दिल की हालत क्या कहिये
जो शाद भी है नाशाद भी है

YouTube video of Is dil ki halat kya kahiye




दीदी के अन्य गानों के लिरिक्स


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ